Hindi picture books
Saat Patton Wala Ped
by Sushil Shukla
यह किताब पढ़ी तो लगा कि सुशील शुक्ल पेड़ों की भाषा जानते हैं। पेड़ की भाषा जानने वाले मिट्टी, हवा, रंग और पानी भी भाषा भी जानते हैं। कि पेड़ की भाषा मिट्टी, हवा, रंग और पानी की भाषा से मिलकर ही तो बनती होगी। इस तरह बनी भाषा मिट्टी सी कोमल, पानी सी तरल और हवा सी ताज़ी होगी। सात पत्तो वाला पेड़ की भाषा ऐसी ही है। अगर किसी को बताना हो कि हमने पेड़ में फूल और खुश्बू के बनने को देखा है तो ऐसी ही भाषा में बताया जा सकेगा। तापोशी घोषाल के बनाए सप्तपर्णी के फूल पर भँवरे मँडरा रहे हैं। इनके साथ ज़रा ठहरें तो इनकी गुनगुन भी सुनाई देने लगेगी। ISBN - 9788197025808
- Age
- 3–6
- Language
- Hindi
- Pages
- 12
- Publisher
- Ektara Trust;
- Reading level
- Medium
Start a membership and we bring this book to your door, then swap it for the next one when your child is done.
Borrow it, don't buy it. Books from ₹51 each, delivered free.
See the plansMore like this









